Breaking News

चंद्रसेन महेश्वरी ने फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी के वार्षिक खेल समारोह में मेडल वितरण कर बच्चों को किया सम्मानित

Spread the love


बिल्सी। व्यापारी नेता चंद्रसेन महेश्वरी ने फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में आयोजित वार्षिक खेल समारोह में बच्चों को मेडल वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के शैक्षिक और खेल क्षेत्र में सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की और प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं स्टाफ का धन्यवाद करते हुए उनकी मेहनत की भूरी-भूरी सराहना की।
विद्यालय के डायरेक्टर बी. पी. सिंह ने कहा कि इस तरह के खेल समारोह बच्चों में स्वास्थ्य, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और खेल के प्रति उत्साह की तारीफ की।
चंद्रसेन महेश्वरी ने छात्रों से कहा कि खेल जीवन में साहस, धैर्य और सफलता की ओर अग्रसर होने में अहम भूमिका निभाते हैं। छात्रों ने भी इस मौके पर उत्साहपूर्वक भाग लिया और समारोह का आनंद लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महानवमी पर भवन मंदिर में कन्या पूजन और शस्त्र पूजन आयोजित

Spread the loveबिल्सी। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बिल्सी के भवन मंदिर में राष्ट्रीय बजरंग …