Breaking News

लकड़ी को लेकर विवाद, हंगामे के बाद सुबह साढ़े छह बजे हुआ होलिका दहन

Spread the love


बिसौली (संवाददाता आई एम खान)।
नगर के मोहल्ला होली चौक में होलिका दहन से पहले लकड़ी को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ शरारती युवकों ने पास की एक लकड़ी की टाल से लकड़ी उठाकर होली में डाल दी। इसकी जानकारी मिलने पर टाल मालिक ने पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने होली में डाली गई लकड़ी को हटवा दिया और संबंधित युवकों को कड़ी फटकार लगाई। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज कुछ लोगों ने बुधवार सुबह विरोध जताते हुए काफी देर तक होलिका दहन नहीं होने दिया और मौके पर हंगामा किया।
बाद में कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे विधि-विधान के साथ होलिका दहन संपन्न कराया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!