Breaking News

अचानक पेड़ गिरने से मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त , अनहोनी घटना टली

Spread the love

अचानक पेड़ गिरने से मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त , अनहोनी घटना टली
आसफपुर – बीते शनिवार को दोपहर के दरम्यान स्थानीय कस्बे में आसफपुर से मानपुर लिंक मार्ग पर स्थित रोजगार सेवक के घर के पास खड़ा पाखड़ का पेड़ अचानक ढह गया जिससे रोजगार सेवक सत्येंद्र शर्मा के अपने निजी आवास के सामने खड़ी एक मोटर साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक बिजली का खंभा टूटकर गिर गया जिससे विद्युत सप्लाई बाधित हो रही है । इस दौरान आसफपुर मानपुर लिंक मार्ग काफी समय तक अवरुद्ध रहा ।
बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को दोपहर के समय अकस्मात एक उम्रदराज पाखड़ का पेड़ ढह गया जिससे कई लोग चपेट में आने से बाल – बाल बचे ।
हालांकि इस आकस्मिक मंजर में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है ।
यह जानकारी आसफपुर निवासी रोजगार सेवक के परिवार वालों ने मीडिया के समक्ष दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम-एसएसपी ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश

Spread the loveबदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन …