Breaking News

वृक्षारोपण समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

वृक्षारोपण समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खैरी के निकट बदायूं-बिजनौर हाईवे के दोनों ओर सड़क किनारे नगर पालिका परिषद द्वारा रोजाना कूड़ा कचरा डाला जाता है और फिर उसने आग लगा दी जाती है। आग जलने से सड़क के दोनों और खड़े पेड़ों को भी काफी नुकसान हो रहा है। साथ उससे उठती दुर्गंध से लोगों का सांस लेना भी दुश्वार हो गया है इसी समस्या को लेकर
नगर की अरिहंत वृक्षारोपण समिति ने हरियाली को हो रहे नुकसान को बचाने के लिए तत्काल प्रशासन से सार्थक कदम उठाने के लिए एसडीएम रिपुदमन सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि हाईवे के किनारे नगर पालिका परिषद द्वारा कूड़ा कचरा डाल दिया जाता है और फिर उसमें आग लगा देने से आसपास खड़े दर्जनों पेड़ों को नुकसान हुआ है। पर्यावरण प्रदूषण भी बड़ा है जिसकी वजह से सभी लोग परेशान हैं और इस बात से भी चिंतित हैं कि नगर पालिका परिषद प्रशासन द्वारा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। समिति ने पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ पौधों को ट्री गार्ड में लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संस्थापक प्रशांत जैन,डॉ श्रीकृष्ण गुप्ता,देव ठाकुर, अनुज वार्ष्णेय के अलावा कई अन्य प्रमुख रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन हाउस धमाके में घायल युवक की मौत, दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम

Spread the loveइस्लामनगर। कस्बे के मेन स्टैंड रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के समीप स्थित …