Breaking News

एक महिला ने अपने देवरों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई

Spread the love

सहसवान: एक महिला ने अपने देवरों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप यह भी है कि विरोध करने पर देवरों और सास ससुर ने उसके साथ मारपीट की और हत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी नजदीकी गांव के एक व्यक्ति से करीब दो साल पहले हुई थी। उसके पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है। 25 अप्रैल को सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका देवर कमरे में घुस आया और बदनीयती से दबोच लिया। विरोध किया तो दूसरा देवर भी वहीं आ गया। दोनों उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट करने लगे। आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जमकर मारपीट करने लगे। सास ससुर भी वहां आ गए। बदनामी का हवाला देते हुए तेजाब डालने और लाश को सूटकेस में बंद करके फेंकने की धमकी दी। महिला ने दोनों देवर और सास ससुर के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ : धार्मिक संस्थाओं को एन्युटी दावा प्रस्तुत करने का अल्टीमेटम

Spread the loveसंवाददाता: गोविन्द देवल बदायूँ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं नोडल अधिकारी वैभव …

error: Content is protected !!