Breaking News

नियमावली के मुताबिक पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक का स्थानांतरण , नवागत शाखा प्रबंधक ने संभाली कुर्सी ,

Spread the love

नियमावली के मुताबिक पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक का स्थानांतरण , नवागत शाखा प्रबंधक ने संभाली कुर्सी ,
आसफपुर – बीते मंगलवार को देर शाम स्थानीय पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक रिचिन कुमार का शासनादेश के मुताबिक स्थानांतरण किया गया है ।
पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक रिचिन कुमार पिछले दो वर्षों से आसफपुर स्थित पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं अब शासनादेश के मुताबिक उन्हें बिसौली तहसील क्षेत्र के निकटवर्ती रानेट स्थित पंजाब नैशनल बैंक शाखा में स्थानांतरण किया गया है ।
अब नवागत बैंक शाखा प्रबंधक प्रभाकर द्विवेदी ने आसफपुर पंजाब नैशनल बैंक शाखा में प्रबंधक का पद संभाल लिया है ।
इस मौके पर स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक सहित बैंक शाखा उप प्रबंधक , खजांची व विभागीय रजनीश कुमार यादव , कमीशन एजेंट प्रदीप कुमार सिंह , गौरव कुमार सिंह , विवेक कुमार पाराशरी , राजकुमार कश्यप के अलावा क्षेत्रीय संभ्रांत व सम्मानित बैंक ग्राहक व पत्रकार राजेश दीक्षित , विक्रम सिंह , श्रीकृष्ण मिश्रा , मुजीम , इंद्रेश गुप्ता आदि ने शाखा प्रबंधक रिचिन कुमार को फूल मालाओं से सम्मानित कर उपहार देकर कर उन्हें विदा किया ।
इसी दौरान नवागत बैंक शाखा प्रबंधक प्रभाकर द्विवेदी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्थानांतरित शाखा प्रबंधक रिचिन कुमार व नवागत शाखा प्रबंधक प्रभाकर द्विवेदी का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया और उन्हें शुभ कामनाएं दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नए अत्याधुनिक साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन, डिजिटल फ्रॉड पर लगेगी नकेल

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बढ़ते ऑनलाइन अपराधों और डिजिटल फ्रॉड पर प्रभावी अंकुश लगाने …