Breaking News

वजीरगंज विकलांग कल्याण सेवा समिति द्वारा लोक गायन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Spread the love

वजीरगंज विकलांग कल्याण सेवा समिति द्वारा लोक गायन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वजीरगंज विकलांग आश्रम में उत्तर प्रदेश एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं विकलांग कल्याण सेवा समिति वजीरगंज बदायूं के नेतृत्व में आयोजित की गई।
सृजन लोक गायन कार्यशाला का उद्घाटन वजीरगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने फीता काट कर किया। बंगला मुखी जन सेवा ट्रस्ट द्वारा द्वारा थाना प्रभारी वजीरगंज का फूल माला पहनाकर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का स्वागत किया। बदायूं जिले नामी ग्रामी भजन, गजल गायक बी, हाई ग्रेड आकाशवाणी दूरदर्शन अनुमोदित कलाकार हितेश भारद्वाज, राजन साजन म्यूजिकल ग्रुप ने विकलांग आश्रम में रह रहे बच्चों को सिखाया। हितेश भारद्वाज ने बताया जो भी बच्चे सीखना चाहते हैं वो विकलांग आश्रम वजीरगंज में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक आ सकते है। विकलांग आश्रम वजीरगंज अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने थाना प्रभारी एवं लखनऊ से चलकर आए गायक हितेश भारद्वाज को माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका अपनी टीम के साथ जोरदार स्वागत किया। थाना प्रभारी वजीरगंज जितेंद्र सिंह ने विकलांग आश्रम में रह रहे बच्चों को फल व मिठाई सहित सभी बच्चों दक्षिणा सहित वितरित की। आश्रम में रह रहे बच्चों की चेहरे खिल उठे। अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने बताया विकलांग आश्रम के साथ साथ ही जल्द ही एक वृद्धा आश्रम भी बनाया जाएगा। जो हमारी टीम बगला मुखी जन सेवा ट्रस्ट द्वारा बनाया जाएगा। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह कस्बा इंचार्ज के साथ मौके पर पहुंचे। और बताया बच्चों को मेरी तरफ से पूर्ण सहयोग रहेगा।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुनीरा गौर,सर्वेश उपाध्याय, अध्यक्ष उनीश पाल सिंह विन्देश कुमार,दिनेश कुमार, नेत्रपाल, आकाश शाक्य,ब्रजपाल लोधी,सुशील कुमार,दानवीर,धर्मपाल शाक्य, नेक्शू,दीपक पाल, देवेंद्र शाक्य,योगेंद्र साहू, दीवान जी, तालेबर, ओमप्रकाश गुरु,बाबूराम,अजमल खां सहित बंगला मुखी जन सेवा ट्रस्ट की टीम मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों के तबादले

Spread the love बदायूं। जनहित में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से …

error: Content is protected !!