Breaking News

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल बदायूं में समर कैंप का चौथा दिन भी सम्पन्न

Spread the love

‘लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल बदायूं में समर कैंप का चौथा दिन भी सम्पन्न’

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, बदायूं में चल रहे ग्रीष्मकालीन समर कैंप का चौथा दिन भी उमंग, उत्साह और रचनात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा। विद्यार्थियों ने विविध गतिविधियों में भाग लेकर अपने कौशल और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

दिन की शुरुआत जोशपूर्ण एरोबिक्स सत्र से हुई, जिससे बच्चों को दिन भर के लिए ऊर्जा और ताजगी प्राप्त हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों एवं कलात्मक गतिविधियों में भाग लिया।

क्रिकेट, हैंडबॉल, तथा घुड़सवारी जैसी गतिविधियों में बच्चों ने अनुशासन, एकाग्रता और खेल भावना का परिचय दिया। विशेष रूप से घुड़सवारी सत्र ने बच्चों में आत्मविश्वास और संतुलन कौशल का विकास किया।

डांस वर्कशॉप में छात्रों ने विभिन्न नृत्य शैलियों के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति और तालमेल का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं ‘कुकिंग विदाउट फायर’ में बच्चों ने स्वादिष्ट और आकर्षक व्यंजन तैयार कर अपनी कल्पनाशीलता को जीवंत किया।

तकनीकी व रचनात्मक पक्ष को बढ़ावा देने हेतु कंप्यूटर क्लासेस, आर्ट एंड क्राफ्ट सत्र आयोजित किए गए, जहाँ छात्रों ने डिज़ाइन, रंगों और रचनात्मकता का समन्वय करते हुए सुंदर कृतियाँ तैयार कीं।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों के जोश, भागीदारी और रचनात्मक प्रस्तुतियों की भरपूर सराहना की गई। यह समर कैंप बच्चों के लिए एक ऐसा मंच बन गया है, जहाँ वे सीखने, सृजन करने और जीवन के नए अनुभवों को आत्मसात करने के अवसर पा रहे हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक श्री तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका श्रीमती छवी शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी जी की प्रेरणादायी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!