Breaking News

02 जून तक ओ लेवल एवं सीसीसी प्रशिक्षण देने हेतु संस्थाएं करें आवेदन

Spread the love

02 जून तक ओ लेवल एवं सीसीसी प्रशिक्षण देने हेतु संस्थाएं करें आवेदन
बदायूँ: 27 मई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्य पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक व युवतियों को श्ओश् लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण का कोर्स कराने हेतु जनपद की ऐसी संस्थायें, जो भारत सरकार की अधिकृत संस्था श्नीलिटश् से मान्यता प्राप्त (आवेदन की अंतिम तिथि तक संस्थाओं की मान्यता वैलिड हो) हों, प्रशिक्षण कराने हेतु आवेदन कर सकती हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक संस्थाओं द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की बेबसाइट backwardwelfareup.gov.in पर दिये गये लिंक एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in से निर्धारित प्रारूप पर संशोधित तिथि 02 जून 2025 तक ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। प्रशिक्षण हेतु दिशा-निर्देश व समय-सारणी दी गई बेबसाइट पर भी प्रदर्शित है।
उन्होंने बताया कि संस्थाओं द्वारा ऑनलाईन आवेदन करने के उपरान्त उसकी हार्डकॉपी समस्त अभिलेखों एवं उपलब्ध संसाधनों से संबंधित विवरण सहित 02 जून 2025 तक अथवा इसके पूर्व ही जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय कक्ष सं० 118, विकास भवन, बदायूँ में अनिवार्य रूप से जमा करा सकते हैं।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में सीओई सीनियर्स की अविस्मरणीय विदाई, कल्चरल इवेंट्स ने समारोह में बांधा समां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई में बीटेक-सीएसई की फेयरवेल …

error: Content is protected !!