Breaking News

पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में समर कैंप का आयोजन जोरों पर

Spread the love

बिसौली। पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में समर कैंप का आयोजन जोरों पर है। बच्चों ने इस दौरान जमकर मस्ती की और नए अनुभव प्राप्त किए। इधर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा मधुबन का भ्रमण, जहां बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और अपने दिन को अविस्मरणीय बना दिया। इस अवसर पर एकेडमी के प्रबंधक रवि जौहरी व प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। शिक्षक वर्ग में सलोनी सिंह, पायल वर्मा, शालिनी, उर्वशी, पूजा आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनकी मस्ती में शामिल हुए। यह समर कैंप न केवल बच्चों के लिए मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह उनके सर्वांगीण विकास के लिए भी एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना करेंगे।

Spread the loveबदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा कासगंज से ऐशबाग (लखनऊ) के बीच नई ट्रेन सेवा …

error: Content is protected !!