Breaking News

बिजली की आंख-मिचौली से लोग बेहाल, लाखों के बिल चुकाने के बाद भी अंधेरे में!

Spread the love

बिजली की आंख-मिचौली से लोग बेहाल, लाखों के बिल चुकाने के बाद भी अंधेरे में!

सहसवान, उमस भरी गर्मी और ऊपर से बिजली विभाग की लापरवाही ने सहसवान के निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। लाखों रुपये के बिजली बिल वसूलने के बावजूद, विद्युत विभाग सहसवान के उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली आपूर्ति देने में पूरी तरह से विफल रहा है।
लगातार हो रही बिजली कटौती से गर्मी से परेशान लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। दिन हो या रात, बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इसका कोई निश्चित समय नहीं है। पंखे और कूलर बंद पड़े हैं, जिससे लोग गर्मी और उमस से जूझने को मजबूर हैं। छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे नियमित रूप से बिजली के बिलों का भुगतान करते हैं, लेकिन उसके बदले में उन्हें केवल निराशा ही मिलती है। विद्युत विभाग की इस लापरवाही के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है। सहसवान के लोग जल्द से जल्द इस समस्या से निजात पाने की मांग कर रहे हैं।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ के लाल सक्षम राजपूत ने लहराया परचम: पहले प्रयास में नीट में सफलता, बनेंगे डॉक्टर

Spread the loveपटेल नगर निवासी एटीओ राम बहादुर के छोटे बेटे हैं सक्षम, बड़े भाई …

error: Content is protected !!