Breaking News

बेहटा चैलेंजर्स सात विकेट से जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Spread the love

बेहटा चैलेंजर्स सात विकेट से जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची

कप्तान चंदू को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर दिया मैन ऑफ द मैच

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम बेहटा गुसाईं में चल रहे बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को बेहटा चैलेंजर्स और सुपर इंडियन के बीच मैच खेला गया। इसमें बेहटा चैलेंजर्स ने सुपर इंडियन टीम को सात विकेट से हराकर मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान बना लिया है। बेहटा चैलेंजर्स के कप्तान चंदू ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। जिसमें पहले खेलते हुए बेहटा सुपर इंडियन की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए। जिसमें नोबिता ने 17, तिलक ने पांच, विकास ने 15 और रामकिशन ने 16 ररों की पारी खेली। वहीं बेहटा चैलेंजर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान चंदू चार, अंकुर, जगतपाल और ध्रुव ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 73 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी बेहटा चैलेंजर्स ने शुरु से धुंआधार पारी खेलते हुए तीन विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। जिसमें कप्तान चंदू ने 19, संजय 12, ध्रुव और जगतपाल ने छह-छह, अशोक ने 26 रन बनाए। बेहटा सुपर इंडियन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवम ने दो, तिलक ने एक विकेट लिया। इस प्रकार बेहटा चैलेंजर्स टीम को सात विकेट से विजयी घोषित किया गया। साथ ही टीम की ओर से कप्तान चंदू को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर शुभम पूरी, ठाकुरदास कोहली, समोद पूरी, ईशू मिश्रा, देवा गुप्ता, लालमन कोहली, सुमित गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, सोनू पूरी, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बकायादारों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू

Spread the loveबिसौली। सरकारी बैंकों से कर्जा लेकर जमा न करने वाले डिफाल्टर बकायादारों के …

error: Content is protected !!