Breaking News

आर्य समाज जगाता है राष्ट्र भक्ति के भाव : आचार्य संजीव रूप

Spread the love

आर्य समाज जगाता है राष्ट्र भक्ति के भाव : आचार्य संजीव रूप

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। आर्य समाज के तत्वावधान में होने वाले यज्ञ महोत्सव 2025 को लेकर सभी को जनपद स्तरीय महोत्सव में भाग लेने का आवाहन किया गया। महोत्सव के निर्देशक एवं आर्य समाज के वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा कि शिक्षा, संस्कार, सेवा व पर्यावरण की रक्षा के लिए आर्य समाज समर्पित है। तीन कुन्टल सामग्री तथा दो कुंटल घृत से 51 कुण्डीय यज्ञ पांच से नौ जून तक किया जाएगा। यहां बच्चों को संस्कारी व स्वावलम्बी बनाने के लिए आर्य वीर दल का शिविर लगाया गया है। 500 वृक्ष ग्राम के घर घर में लगवाए जाएँगे। अंतिम दिन दस हजार श्रद्धालुओं को भण्डारे का आयोजन होगा। विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। यज्ञ प्रतिदिन सुबह आठ से 11 बजे तक तथा सत्संग रात्रि आठ से 11 तक होगा। आठ जून को विराट कवि सम्मेलन भी होगा। पं प्रश्रय आर्य जय ने कहा कि आर्य समाज सदा से समाज में राष्ट्र भक्ति की ज्योति जगाता आया है। राष्ट्र सर्वोपरि होता है। जब समाज के सभी स्त्री-पुरुष स्वस्थ, सबल और संस्कारी होंगे तभी राष्ट्र शक्तिशाली होगा। इस मौके पर मास्टर साहब सिंह, अनिल उपाध्याय, दुर्वेश कुमार, संतोष कुमारी एवं आर्य संस्कारशाला के बच्चे मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, एक वांछित अभियुक्ता समेत सात लोगों पर कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों …

error: Content is protected !!