भक्तों ने नंदी के स्वरुप में किया महाकाल का श्रृंगार
बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर बीती सोमवार की रात महाकाल के भक्तों ने यहां महाकाल का श्रृंगार भगवान नंदी महाराज के स्वरुप में किया। जिनके दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। बाद में बाबा महाकाल की आरती कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर पुनीत वाष्र्णेय, मुन्नालाल, उमेश चंद्र हनी, उज्ज्वल वाष्र्णेय, कुलदीप वाष्र्णेय, रंजन माहेश्वरी, कुलदीप माथुर, अर्पित आदि का विशेष सहयोग रहा। इधर नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भी बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। उसके बाद बाबा महाकाल की आरती करके प्रसाद वितरण किया गया।
Budaun Amarprabhat