Breaking News

बिल्सी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्रसूता की मौत

Spread the love

बिल्सी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्रसूता की मौत

परिवार ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को प्रसव को आई एक प्रसूता की बच्चे को जन्म देने से पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल परिवार के लोग मृतका के शव को देहरादून अपने घर लेकर चले गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या पांच की वाल्मीकि बस्ती निवासी रामश्री के घर पर रह रही उनकी धेवती ज्योति (30) पत्नी निखिल कुमार निवासी देहरादून को प्रसव पीड़ा होने पर सुबह करीब सात बजे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया था। परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह 10 बजे तक ज्योति की हालत काफी ठीक थी। उसने 11 बजे खाना भी खाया। उसके एक घंटे बाद उसकी हालत अचानक से खराब हो गई। धीरे-धीरे वह बेहोशी की हालत में पहुंच गई। जिसके बाद स्टाफ नर्स घबरा गई। आनन-फानन में यहां तैनात महिला चिकित्सक को बुलाया। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे एंबूलेंस से जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। परिवार के लोगों ने बताया कि जैसे ही वह जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने देख कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने इसकी सूचना मृतका के ससुराल वालों को दी। जिसके बाद उसके शव को लेकर देहरादून को चले गए है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत, 23 घायल

Spread the loveबदायूं, 8 सितंबर। राजस्थान के गोगामेड़ी बागड़ धाम से बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं …