Breaking News

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या का समाधान करने की मांग की

Spread the love

सिगोई में तालाब ओवरफ्लो को लेकर रास्ते पर जल भराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण
अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी नहीं हुआ समस्या का समाधान

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या का समाधान करने की मांग की

कुंवर गांव । सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव सिगोई में पाल समाज और मौर्य समाज में रास्ते पर भीषण जल भराव की समस्या बनी हुई है । रास्ते से ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया है वह पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं ग्रामीणों का कहना कि यह समस्या तालाब ओवरफ्लो होने के कारण बनी हुई है जिसको लगभग तीन महीने का समय हो चुका है ग्रामीण ब्लाक के अधिकारियों को लिखित में और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर चुके हैं लेकिन फिर भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है ग्रामीणों का कहना है कि गांव पर महिला सचिव तैनात है जिनसे कई बार फोन करके भी शिकायत की गई लेकिन उन्होंने ग्रामीणों की एक नहीं सुनी आज कल कर मामले को टाल दिया । भीषण जलभराव होने से गांव में गंदगी फैल रही है मच्छर पनप रहे हैं । ग्रामीणों को बीमारी फैलने का डर सता रहा है ।
शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने जल भराव की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया । उन्होंने मांग की जल्द समस्या का समाधान कराया जाए अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो सभी ग्रामीण डीएम कार्यालय जाकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे ।
प्रदर्शन करने वालों में जोगेंद्र पाल , धर्मेंद्र पाल , मुनेन्द्र पाल , रनसिंह पाल , रामचंद्र पाल , अर्जुन पाल , सुनील पाल, हरपाल रामनिवास पाल, ओमकार मौर्य,मीहलाल मौर्य, राजवीर मौर्य, रामोतार,भूरे आदि मौजूद रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बलराम श्रीवास्तव को प्रथम गीत गुलमोहर सम्मान-2026 आचमन फाउंडेशन की ‘गीत निशा’ में गूंजे सुर

Spread the loveबदायूँ। साहित्य, संस्कृति और कला को समर्पित संस्था ‘आचमन फाउंडेशन’ के तत्वावधान में …