Breaking News

दशहरा पर स्नान के दौरान गंगा में डूबे बालक का 24 घंटे बाद शव बरामद

Spread the love

सहसवान: दशहरा पर स्नान के दौरान गंगा में डूबे बालक का 24 घंटे बाद शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे तहसील क्षेत्र के गांव धापड़ निवासी पूरन का 12 वर्षीय पुत्र अन्नू स्नान के दौरान गंगा में डूब गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को देने के साथ ही किशोर की तलाश शुरू कर दी थी। एसडीएम प्रेमपाल सिंह, नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह, लेखपाल कौशल कुमार, प्रेम सिंह और कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शाम तक गोताखोरों की मदद से बालक के शव को गंगा में तलाश कराया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बालक का शव घटनास्थल से करीब 50 मीटर पूरब में नदी से बरामद हुआ। बालक का शव देखते ही स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी। बता दें कि गंगा में डूबा किशोर अन्नू तीन बहनों का इकलौता भाई हैं।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अचानक पेड़ गिरने से बाल-बाल बचा दुकानदार पेड़ गिरने से पास खड़े लोगों में मची अफरा तफरी

Spread the loveबिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त, स्कूल के छात्र महज दस कदम दूर थे …