Breaking News

ईद उल अजहा “बकरीद” का त्योहार नगर व क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया

Spread the love

बिसौली। ईद उल अजहा “बकरीद” का त्योहार नगर व क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में हजारों की संख्या में लोगों ने अल्लाह की बारगाह में सजदा किया। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
शनिवार को सुबह सात बजे से ईद की नमाज विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई। नगर में मुख्य नमाज ईदगाह में सुबह 8:00 बजे काजी इजहार अशरफ ने अदा करावाई और खुतबे के दौरान कुर्बानी के असल मायने बताए। हजारों लोगों ने एक साथ हाथ उठाकर मुल्क की तरक्की, अमन चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। इधर मस्जिद बिलाल में हाफिज शादाब रजा उवैसी ने, कादरी मस्जिद में मौलाना अफलाक रज़ा उबैसी ने, नफीस मस्जिद में हाफिज मजहर खान ने, जामा मस्जिद में हाफिज मुक्तदिर अहमद ने, मदीना मस्जिद में मौलाना रफीक खांन ने, मरकज बाली मस्जिद में मौलाना नसीम अख्तर कासमी ने, मुंसिफी बाली मस्जिद में हाफिज इमरान अंसारी ने नमाज अदा करवाई। बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस लगातार गश्त करती रही, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। ईदगाह पर नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, एसडीएम राशि कृष्णा, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, सपा नगर अध्यक्ष वाजिद खांन, राशिद मंसूरी, राजीव कुमार, संदीप कुमार, हाजी रफीक खां, हाजी तस्लीम खा, मुन्ने खां, जहीर ऑटो, मशहूद खां हमदम, फैय्याज खान, इसहाक सैफी आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस परिवार में होली की हर्षोल्लास भरी शुरुआत

Spread the loveरिजर्व पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ होलिका पूजन, रंग, मिष्ठान और उपहार …

error: Content is protected !!