Breaking News

उझानी पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले 03 अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया

Spread the love

*थाना उझानी पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले 03 अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह, के आदेशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, बिजेन्द्र द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं डा0 देवेन्द्र कुमार क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 07.06.25 को थाना उझानी पुलिस द्वारा मु.अ.स.– 210/2025 धारा 304/77/115(2) BNS से सम्बन्धित तीन अभियुक्तगण 1- अजीम पुत्र आकीन, 2- जुनैद पुत्र इसरार, 3- गौरव कश्यप पुत्र सियाराम निवासीगण वार्ड नं0 03 कछला थाना उझानी जनपद बदायूँ को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया ।

*घटनाक्रमः-*
दिनांक 06.06.2025 को वादी जयपाल पुत्र श्री एवरन सिंह नगला भाऊ गोविन्द नगर थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद अपने परिवार के साथ कछला गंगा घाट पर कलस गंगा जी में सिराने के लिए आये थे, घाट पर मौजूद टी- शर्ट पहने एक कैमरा से फोटों खींच रहा था, जिससे फोटों खींचने के लिए रुपयों को लेकर कहासुनी हो गयी और कहासुनी में फोटों खींचने वाले व्यक्ति द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वादी व उसके परिजनों के साथ मारपीट की और वीडियो बना रहा एक लड़का वादी की बेटी की अंगूठी व ब्रेसलेट ले गया। इस सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मु.अ.स.– 210/2025 धारा 304/77/115(2) BNS पंजीकृत कराया गया।

*


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!