Breaking News

खैरी के ग्रामीणों ने गंदगी और नाले को लेकर किया प्रदर्शन

Spread the love

खैरी के ग्रामीणों ने गंदगी और नाले को लेकर किया प्रदर्शन

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव खैरी में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े नाले और गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही गांव में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाकर सफाई कराए जाने की मांग की है। गांव निवासी अब्बास अली ने बताया पिछले कई महीने से गांव के ईदगाह की ओर जाने वाला नाला टूटा पड़ा है। जिससे लोग‍ों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर गांव के लोगों ने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया। मगर किसी ने उनकी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। गांव के नबी जान ने बताया सफाई न होने के कारण गांव में गंदगी का ढेर लगे है जिससे यहां हर समय दुर्गंध आती रहती है। जिसकी वजह से अब गांव में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इस दौरान गांव के लोगों वे अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर वीरपाल, बाबू खान, ऋषिपाल, वीरपाल, छोटे खान, नवीजन खान, जामिद अली, नत्थू अब्बासी, लाईक अली, जाबिर खान, कल्लू खान आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

21 सितंबर तक होगी ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच

Spread the loveबदायूं। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट की …