Breaking News

छत से गिरकर घायल हुए युवक ने तोड़ा दम

Spread the love

छत से गिरकर घायल हुए युवक ने तोड़ा दम

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के सिमर्रा भोजपुर दो दिन पहले छत से गिरकर गंभीर रुप से घायल हुए युवक ने बुधवार की रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिसका कछला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर निवासी ओमशंकर मौर्य (45) पुत्र नरोत्तम सिंह नौ जून की रात अपनी छत पर सो रहे थे। तभी रात में वह शौच को जा रहे थे, अचानक से उनका पैर फिसल गया। जिससे वह नीचे आंगन में आकर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने पहले उन्हे बिल्सी में एक निजी अस्पताल में दिखाया। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हे बदायूं के लिए रैफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार की सुबह ओमशंकर की इलाज के लिए दौरान मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …