Breaking News

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अंतर्गत प्रदेश के 11690 आश्रित परिवारों को हुआ 561.86 करोड रुपए की सहायता राशि वितरण

Spread the love

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अंतर्गत प्रदेश के 11690 आश्रित परिवारों को हुआ 561.86 करोड रुपए की सहायता राशि वितरण
बदायूं 16 जून। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सोमवार को मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद अंबेडकर नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 11690 आश्रित परिवारों को 561.86 करोड रुपए की सहायता राशि वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने आश्रित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए के प्रतीकात्मक चेक दिए व नियुक्ति पत्र आदि वितरित किए। वहीं बदायूं में कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व जिलाधिकारी अवनीश राय ने आश्रित परिवारों को प्रतीकात्मक रूप से चेको का वितरण किया।
बदायूं के कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद अंबेडकर नगर में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व आश्रित परिवारों के सदस्यों आदि ने देखा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा आश्रित परिवारों के सदस्य मौजूद रहे।
——


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!