Breaking News

भारी भरकम बिल वसूलने के बाद भी विधुत आपूर्ति बहाल कराने में नाकाम रहे अधिकारी

Spread the love

भारी भरकम बिल वसूलने के बाद भी विधुत आपूर्ति बहाल कराने में नाकाम रहे अधिकारी

सहसवान करीब 15 घंटे से बिजली गुल, लोग बेहाल; बिजली घर संविदा कर्मियों के भरोसे!
सहसवान, सोमवार की सुबह करीब तीन बजे से सहसवान कस्बे और आसपास के इलाकों में पिछले 15 घंटों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब तीन बजे से गुल हुई बिजली सोमवार शाम छह बजे तक भी बहाल नहीं हो पाई है। बिजली विभाग के सूत्रों के मुताबिक, बिजली घर केवल कुछ संविदा कर्मियों के भरोसे चल रहा है, जिसकी वजह से फॉल्ट ढूंढने और उसे ठीक करने में भारी दिक्कत आ रही है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। “बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, और गर्मी से बुरा हाल है। पीने के पानी की भी समस्या हो गई है,” एक स्थानीय निवासी ने बताया।
संविदा कर्मियों की कमी और संसाधनों के अभाव के कारण बिजली बहाली में हो रही देरी से लोगों में भारी गुस्सा है। प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की जा रही है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!