Breaking News

मोदी सरकार में सभी महिलाओं को सम्मान मिल रहा है: ममता

Spread the love

मोदी सरकार में सभी महिलाओं को सम्मान मिल रहा है: ममता

बिल्सी के गांव बैरमई बुजुर्ग में हुई संकल्प सभा

बिल्सी। केंद्र की मोदी सरकार के 11वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधानसभा के गॉव बैरमई बुजुर्ग में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रही पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने मोदी सरकार की की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रखी हैँ। जिनका सीधा लाभ उनको मिल रहा है। सरकार किसान सम्मान निधि देकर किसानो के हित में काम कर रही है, कृषि क्षेत्र में अन्य योजनाओं से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत देश की अस्सी करोड़ आबादी को निःशुल्क राशन वितरित किया जा रहा है और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गरीबों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये गए है। उन्होनें कहा कि महिलाओ को पूर्ण सुरक्षा और सम्मान दिया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार द्वारा प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन अमित मिश्रा ने किया। इस मौके पर बिल्सी के नगराध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, रामेश्वर शाक्य, ग्राम प्रधान रामसिंह शाक्य, निखिल सक्सेना, लीतेश शाक्य, हृदेश शाक्य, मालिक सिंह, राजाराम शाक्य, सत्यवीर, देशराज, प्रदीप शाक्य, ओमवीर आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

2027 में जनता करेगी परिवर्तन, सपा सरकार बनते ही माफ होंगे किसानों के कर्ज : शोबी

Spread the loveग्राम सभा बरातेगदार में आयोजित हुई सपा की जनसभा बदायूं। प्रदेश में आगामी …

error: Content is protected !!