Breaking News

एक नाजायज तमन्चा 315 बोर व 01 कार0 जिन्दा 315 बोर सहित गिरफ्तार

Spread the love

*थाना कुवरगांव पुलिस द्वारा कस्बा कुवरगांव में बारात में जान से मारने की नियत से फायर करने वाले एक वांछित अभियुक्त को मय एक नाजायज तमन्चा 315 बोर व 01 कार0 जिन्दा 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया।*

दिनांक 25.05.2025 को कस्बा कुवंरगाँव मे बारात मे अभियुक्त द्वारा वादी श्री अंश ठाकुर पुत्र मनोज सिंह नि0 वार्ड नं0-06 कस्बा व थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ के साथ मारपीट की गयी तथा जान से मारने की नियत से वादी अंश ठाकुर के ऊपर तमन्चे से फायर किया गया । उक्त घटना के सम्बन्ध मे वादी अंश ठाकुर द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कुवरगांव पर मु0अ0सं0 98/25 धारा 191(2)/115(2)/351(2)/324(4)/109 बी0एन0एस0 बनाम वैभव ठाकुर आदि 05 नफर पंजीकृत किया गया । अभियोग उपरोक्त के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री बिजेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार के कुशल पर्यववेक्षण में आज दिनाँक 21.06.25 को थाना कुवरगांव पुलिस द्वारा उक्त घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्त वैभव ठाकुर पुत्र राजेन्द्र सिंह उर्फ भूरे निवासी ग्राम बनकोटा थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ को नगर पंचायत कुंवरगाँव पार्किंग के पीछे से ग्राम प्रहलादपुर को जाने वाले खडंजा के पास से मय एक तमन्चा 315बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के से गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त वैभव ठाकुर उपरोक्त से एक नाजायज तमन्चा 315 बोर व 01 कार0 जिन्दा 315 बोर बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3/25 (1-B)(a) A. ACT की वृद्धि की गयी । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त वैभव ठाकुर उपरोक्त को मा0 न्यायायलय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

*गिरफ्तार किये गए अभि0 का नाम व पताः-*
1. वैभव ठाकुर पुत्र राजेन्द्र सिंह उर्फ भूरे नि0 ग्राम बनकोटा थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0-98/25 धारा 191(2)/115(2)/351(2)/324(4)/109 बी0एन0एस0 व 3/25(1-B)(a) A Act थाना कुंवरगाव बदायूँ ।

*बरामदगी का विवरण -*
एक नाजायज तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!