Breaking News

कोल्हाई में योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया

Spread the love

*योगा दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

मुजरिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज पूरे भारत और दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, इस बार एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम के साथ दुनिया भर में योग दिवस मनाया जा रहा है।मुजरिया थाना प्रांगण एवं सरकारी राशन की दुकान कोल्हाई में योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया योग फिटनेस से कहीं ज्यादा योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं है, यह आत्म जागरूकता, मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक संतुलन और आध्यात्मिक विकास की यात्रा है।

इस दौरान डॉ एन पी एस सैलानी सह सचिव अनिक ने कहा कि हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आलस त्याग कर नियमित योग करना चाहिए रोगी होने के पश्चात स्वस्थ होने के लिए योग करने के बजाय हमें निरोगी रहने के लिए निरंतर योग का प्राणायाम करना चाहिए इसी बीच कुवेन्द्र सिंह ने कहा योगा करने से शरीर में नई ऊर्जा मिलती है। और मनुष्य हमेशा निरोग बना रहता है,

आज थाना मुजरिया प्रांगण में भी योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया इसी बीच थाना थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा योग शरीर को ऊर्जावान बनाता है, कई बीमारियों को शरीर के निकट नहीं आने देता है,लेकिन सब जानते हुए भी लोग योग से दूर रहते हैं, वह बीमारी से ग्रसित होने के बाद चिकित्सक के चक्कर लगाते रहते हैं।प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 30 मिनट योग करना चाहिए जिससे शरीर में नई ऊर्जा प्रदान होती रहें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

21 सितंबर तक होगी ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच

Spread the loveबदायूं। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट की …