Breaking News

श्याम बाबा के संकीर्तन में जमकर झूमे भक्त, बांटा प्रसाद

Spread the love

श्याम बाबा के संकीर्तन में जमकर झूमे भक्त, बांटा प्रसाद

बिल्सी। नगर में बाबा खाटू श्याम का 216वां मासिक संकीर्तन शनिवार की रात रामलीला रंगमंच पर बड़े धूमधाम, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां सबसे पहले बाबा की अखंड ज्योति को विकास वार्ष्णेय उर्फ बब्बू भैया ने प्रज्ज्वलित किया। बाबा खाटू श्याम जी का ऋतुराज आम के फलों से भव्य श्रृंगार किया गया। जिसे देखकर भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गए। इसके पश्चात विधिवत पूजन, आरती और बाबा की चरण वंदना की गई। बरेली से पधारीं भजन गायिका सौम्या खंडेलवाल और भजन गायक मनमोहन वार्ष्णेय सांई एवं उज्ज्वल वार्ष्णेय ने भजनों की मधुर रसधारा से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। यह संकीर्तन रात दो बजे तक निर्बाध रूप से चलता रहा, जिसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर अंशुल वार्ष्णेय, रोहित वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, अर्चित वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय सहित अनेक श्रद्धालु भक्तों का विशेष योगदान रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …