Breaking News

बेहोशी की हालत में मक्का के खेत में मिला गायब हुआ युवक

Spread the love

बेहोशी की हालत में मक्का के खेत में मिला गायब हुआ युवक

पुलिस ने इलाज को जिला अस्पताल भेजा, जांच में जुटी

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला डल्लू से बीती 16 जून की शाम को बिल्सी नगर को दवा लेने आया 25 वर्षीय युवक रविवार की सुबह बिजनौर-बदायूं हाइवे पर नगला डल्लू-नगला तरऊ के मध्य स्थित एक मक्का के खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराकर जांच शुरु कर दी है।

ज्ञात रहे कि कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला डल्लू निवासी कैलाश चंद्र पुत्र का 25 वर्षीय पुत्र ललतेश 16 जून की शाम घर से दवा लेने के लिए बिल्सी नगर को जाने की बात कह कर घर से निकला था। जो देर रात तक वापस घर नहीं पंहुचा तो परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने अपने आसपास के सभी रिश्तेदारों में उसका पता लगाने के लिए प्रयास किया गया। मगर उनका कोई पता नहीं लग सका। जिसके बाद पिता ने 18 जून को इसकी कोतवाली में गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार की सुबह करीब नौ बजे बिजनौर-बदायूं हाइवे पर नगला डल्लू-नगला तरऊ के मध्य स्थित एक मक्का के खेत में ललतेश के बेहोशी की हालत में कुछ लोगों ने पड़ा देखा। जिसके बाद इसकी सूचना उसके परिवार के लोगों को दी। कुछ ही देर में वह मक्का के खेत पर पहुंच गए। जहां से बेहोशी की हालत में ललतेश को कोतवाली पुलिस ले गए। जिसपर पुलिस ने पहले इलाज कराने की बात कह कर उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अचानक गायब हुआ ललतेश मिल गया है। जिसका स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं है, फिर भी पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Spread the loveबिसौली। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी में शुक्रवार सुबह दो …

error: Content is protected !!