Breaking News

मेला में कपड़ों की दुकान में लगी, 10 अन्य दुकानें भी आयी चपेट में

Spread the love

मेला में कपड़ों की दुकान में लगी, 10 अन्य दुकानें भी आयी चपेट में
बदायूं शहर के स्थानीय गांधी ग्राउण्ड में लगे मेला में आज सुबह अचानक कपड़ों की एक दुकान में आग लग गयी जिससे वहां पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। दुकान में रखा कपड़ा जल कर राख हो गया, इसके साथ दुकान की आग ने पड़ोस की अन्य दस दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुकानदारों ने बताया कि इस अग्निकांड में लाखों रूपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ऑपरेशन कन्विक्शन: मारपीट के मामले में चार दोषियों को तीन-तीन साल की सजा

Spread the loveबदायूं, 8 सितंबर। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी …