Breaking News

बिल्सी के बरनी गांव में लीकेज गैस सिलेंडर फटा

Spread the love

बिल्सी के बरनी गांव में लीकेज गैस सिलेंडर फटा

दो मंजिला मकान का ध्वस्त, लाखों का हुआ नुकसान

हादसे के बाद गांव में मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरनी में की सुबह सोमवार एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ और दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद महिला बाल-बाल बच गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव बरनी निवासी शिवलाल ने बताया कि उनकी पत्नी कांती देवी उर्फ मार्गश्री सुबह करीब सात बजे घर की दूसरी मंजिल पर कमरे के अंदर ही बनी रसोई में चाय बनाने के लिए गैस पानी रखाकर गैस चूल्हे को आग लगाई थी। तभी सिलेंडर से गैस लीक होने पाइप ने आग को पकड़ लिया। धीरे-धीरे आग की लपेटे बढ़ती गई। इससे कांतीदेवी बुरी तरह घबरा गई। उसने आनन-फानन में कपड़े को पानी से भिगोकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। मगर आग अपना भयंकर रुप धारण करती जा रही थी। जब सिलेंडर ने आग पूरी तरह पकड़ ली तो कमरे के अंदर काला-काला धुंआ से भर गया। कांतीदेवी घबराकर कमरे से बाहर निकाल कर नाचे आ गई और उसने शोर मचाना शुरु कर दिया। जिसके बाद घर के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई। तभी कुछ ही देर में सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना भीषण था कि शिवलाल का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इनके मकान का मलबा पड़ोसी रविंद्र सिंह पुत्र रामसिंह के मकान पर गिरा। जिससे उनका भी मकान गिर गया। गनीमत रही उस समय उनके घर में कोई नहीं था, वरना कोई बड़ा घटना हो सकती थी।

हादसे के वक्त घर पर अकेली थी कांती देवी……………………

पीड़िता कांतीदेवी ने बताया कि जिस वक्त हादसा हुआ उस समय वह घर पर अकेली ही गैस पर चाय बना रही थी। उनके पति शिवलाल नाती अजीत और यश को लेकर गांव के अंदर गए थे। इस समय घर में केवल चार लोग ही रहते है। बाकी उनके पुत्र और पुत्रवधूएं दिल्ली में मेहनत मजदूरी करते है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएचसी बिल्सी में 12 मार्च को लगेगा मानसिक स्वास्थ्य जांच व उपचार शिविर

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत राष्ट्रीय मानसिक …

error: Content is protected !!