Breaking News

अंबियापुर में जलभराव से दुखी ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

अंबियापुर में जलभराव से दुखी ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जलभराव में गिरकर एक बच्चे का टूट चुका है पैर

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर के दलित समाज के लोग इन दिनों दषित जलभराव की समस्या से काफी दुखी है। जिसको लेकर सोमवार को उन्होनें सड़क पर आकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम से उक्त समस्या से शीघ्र निजात दिलाए जाने की मांग की है।

गांव निवासी रचना ने बताया कि वर्तमान प्रधान के समय में उनकी गली में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया है। गली में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिससे लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके कोई भी अधिकारी उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। तालेवर सिंह ने बताया कि गांव में लंबे समय से जलभराव की समस्या है, जिसके चलते यहां की महिलाएं और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गली में रहने वाले नीरज का सात वर्षीय पुत्र अभिषेक पिछले दिनों इस जलभराव में गिर गया। जिसका एक पैर टूट गया। जो एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। रोहित कुमार ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों और ग्राम प्रधान से शिकायत की गई है। मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। इस मौके पर मीरा, रचना, गड्ढो, मीरा देवी, रोहित कुमार, तालेवर सिंह, गंगा सहाय, शेरसिंह, आकाश कुमार, सुरेंद्र सिंह, भूपसिंह, रविंद्र, बृजेश आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!