Breaking News

सतेती में भाकियू ने शुरु किया अनिश्चितकालीन धरना

Spread the love

सतेती में भाकियू ने शुरु किया अनिश्चितकालीन धरना

पूर्व में सड़क निर्माण को लेकर दिया था ज्ञापन

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर के गांव सतेती में खराब सड़क को लेकर भारतीय हलधर किसान यूनियन ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपनी मांगे पूरी न होने पर सोमवार से पुनः अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन हलधर के पदाधिकारीयो द्वारा धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। उन्होनें बताया कि अम्बियापुर ब्लॉक के अधिकारी लगातार उन्हें गुमराह कर रहे हैं, आश्वासन के बाद भी अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे वहां कीचढ़ हो जाती है। जल्द ही निर्माण कार्य नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन हलधर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रखेगी। जिसके चलते अगर यूनियन के किसी भी पदाधिकारी को कोई भी समस्या उत्पन्न होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर बिजनेस सोलंकी, अजीत गुर्जर, विवेक चौहान, उमेश बाबू वाष्र्णेय, नरेश चंद्र, विवेक सिंह चौहान, डा.नीरज अग्निहोत्री, अनूप राठौर, अजीत सिंह गुर्जर, राहुल माहेश्वरी, अनिल उपाध्याय, शाहनवाज अल्वी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!