Breaking News

थाना जरीफनगर टीम को मिली बडी सफलता

Spread the love

थाना जरीफनगर टीम को मिली बडी सफलता
थाना जरीफनगर क्षेत्र के कस्वा दहगवां में हुई नकबजनी का खुलासा कर चोरी हुए माल के साथ दो अभियुक्तगणों को थाना पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में चोरी, नकबजनी, लूट के अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूँ कृष्ण कान्त सरोज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में थाना जरीफनगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 118/2025 धारा 331(4)/305(A) बीएनएस में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. दुष्यन्त गुप्ता उर्फ हीका पुत्र डालचन्द्र गुप्ता 2. शेखर पुत्र कैलाश चन्द्र शर्मा निवासीगण दहगवां थाना जरीफनगर बदांयूँ को थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.06.2025 को मय चोरी गये माल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

*घटना का विवरण-* दिनांक 23.06.2025 को वादी श्री विट्टन गुप्ता उर्फ दिनेश कुमार पुत्र राजाबाबू निवासी नगर पंचायत दहगवां थाना जरीफनगर जनपद बदांयूँ ने थाना पर तहरीर कराया कि दिनांक 19/20-06-2025 की रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा उसके घर का ताला तोडकर अलमारी से एक अंगुठी व दो चांदी के सिक्के तथा बच्चो की तीन स्टील की गुल्लक जिनमे चार- पांच हजार रूपये चोरी कर लिये थे वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0स0 118/2025 धारा 331(4)/305(A) बीएनएस पंजीकृत किया गया था दौराने विवेचना 1. दुष्यन्त गुप्ता उर्फ हीका पुत्र डालचन्द्र गुप्ता 2. शेखर पुत्र कैलाश चन्द्र शर्मा निवासीगण दहगवां थाना जरीफनगर बदांयूँ का नाम प्रकाश में आया मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 24.06.2025 को अभियुक्तगण 1. दुष्यन्त गुप्ता उर्फ हीका पुत्र डालचन्द्र गुप्ता 2. शेखर पुत्र कैलाश चन्द्र शर्मा निवासीगण दहगवां थाना जरीफनगर बदांयूँ गिरफ्तार किया गया जिनकी निशादेही से चोरी गये माल 4075/- रूपये व एक अंगूठी पीली धातु व दो अदद सिक्के पुराने चाँदी / ताँबा तथा घटना में प्रयुक्त नल का हत्था लोहा बरामद हुये। अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. दुष्यन्त गुप्ता उर्फ हीका पुत्र डालचन्द्र गुप्ता
2. शेखर पुत्र कैलाश चन्द्र शर्मा निवासीगण दहगवां थाना जरीफनगर बदांयूँ

*


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित ऋषि आश्रम शुभ …

error: Content is protected !!