तांत्रिक संग गई महिला और उसकी बेटी को किया बरामद
दोनों को मेडीकल परीक्षण को भेजा, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
बिल्सी। पिछले दिनों नगर के एक मोहल्ला की रहने वाली एक महिला को उसकी 10 वर्षीय पुत्री के साथ क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी एक तांत्रिक बहला-फुसलाकर ले गया। जिसके बाद महिला के पति इसकी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस महिला और उसकी बेटी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दोनों को बदायूं बस स्टैंड के पास बरामद कर लिया। जिन्हे मेडीकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगर के एक मोहल्ला की रहने वाली 42 वर्षीय महिला और उसकी 10 वर्षीय पुत्री क्षेत्र के गांव रिसौली के एक तांत्रिक के झांसे में आकर उसके साथ चली गई। परिवार के लोगों ने दोनों को काफी इधर-उधर तलाश किया। मगर कोई सुराग नहीं लग सका। जिसके बाद बीती 27 मई को उसके पति ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस काफी सकि्रय हो गई और दोनों की तलाश में जुट गई। कोतवाल ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि महिया और उसकी पुत्री नगर के बदायूं बस स्टैंड पर खड़ी है। तभी एसआई राममेहर सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर जाकर महिला और उसकी पुत्री को बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी तांत्रित वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आगे कार्यवाही करते हुए उक्त महिला और उसकी पुत्री मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अपस्ताल बदायूँ भेज दिया। साथ ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर जुट गई
Budaun Amarprabhat