Breaking News

तहसीलदार प्रभा सिंह ने संभाला बिल्सी का चार्ज

Spread the love

तहसीलदार प्रभा सिंह ने संभाला बिल्सी का चार्ज

बिल्सी। डीएम अवनीश कुमार राय ने शुक्रवार को गैर जिले से स्थानांतरित होकर आई तहसीलदार प्रभा सिंह को बिल्सी तहसील की जिम्मेदारी दी है। जिन्होनें अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। ज्ञात रहे कि यहां तैनात रहे तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह का पिछले दिनों शासन ने फिरोजाबाद जिले के लिए स्थानांतरण कर दिया था। वहीं गैर जिले से स्थानांतरित होकर आई प्रभा सिंह डीएम ने बिल्सी तहसील की जिम्मेदारी दी है। शुक्रवार की शाम यहां पंहुच कर उन्होनें अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना ही प्राथमिकता रहेगी। वह मूलतः लखनऊ जिले की रहने वाली है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत से मचा कोहराम

Spread the loveफैजगंज बेहटा/बदायूं। सोमवार को फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे पर …