Breaking News

अधिकारी जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाए

Spread the love

अधिकारी जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाए

बिल्सी। सिरासौल रोड स्थित मंडी समिति के गेस्ट हाउस पर शुक्रवार को विधायक हरीश शाक्य ने क्षेत्र के लोगों की जन समस्याओं को सुना। इस दौरान से करीब सौ से अधिक लोगों ने अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा। जिसमें से कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। विधायक ने संबंधित अधिकारी को मोबाइल पर वार्ता कर शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शासन की मंशा के मुताबिक जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने का प्रयास करे। जनता के लिए अपनी समस्याओं के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर, एसडीएम रिपुदमन सिंह, सीओ संजीव कुमार सिंह, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, नगराध्यक्ष आदित्य महेश्वरी, प्रखर माहेश्वरी, राहुल देव शाक्य, धर्मेंद्र शाक्य, रक्षपाल सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!