बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान व अन्य विभागीय कार्याें की समीक्षा करते हुए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग का कार्य कराने तथा नगरीय क्षेत्रों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत कराए जा रहे कार्याें को मूर्त रूप देने के लिए कहा। उन्होंने हैजर्ड्स वेस्ट (खतरनाक अपशिष्ट) के निस्तारण के लिए क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण विभाग के माध्यम से प्रत्येक नगर निकाय के लिए किसी संस्था के साथ एमओयू करने के लिए कहा।
सोमवार को कलेक्टेªट स्थित सभाकक्ष में आहूत बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जून 2024 तक नगरीय क्षेत्र के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक सरकारी विद्यालयों में सभी अधिशासी अधिकारी कायाकल्प योजना के अन्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्यों को समय से पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से रियल टाइम बेस्ड मॉनिटरिंग होती है इसलिए सभी अधिकारी पूरी सजगता के साथ अपने कार्यों को करें। सभी उपजिलाधिकारी व नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी जूम के माध्यम से ऑनलाइन बैठक से जुड़े रहे।
इस अवसर पर सीडीओ केशव कुमार, एडीएम प्रशासन रेनू सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Check Also
बहजोई में उर्वरक वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक
Spread the loveबहजोई (सम्भल)। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट …
Budaun Amarprabhat