Breaking News

बालाजी महाराज को चोला चढ़ाकर भक्तों ने की पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरित

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी (बदायूं)। नगर के तहसील मोड़ स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर में शनिवार सुबह श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
पूजन के उपरांत भगवान को भोग लगाया गया और आरती के साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे और उन्होंने बाबा के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।
इसी क्रम में नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार तथा गुधनी-खौंसारा स्थित श्री सिद्धपीठ बालाजी दरबार बलदेव धाम में भी श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के अंत में भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली में नवागत इंस्पेक्टर ने कसी पुलिसिंग की कमान

Spread the loveअनुशासन पहली प्राथमिकता, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश बिसौली। नवागत पुलिस …