Breaking News

खुशी का माहौल मातम में बदला चीखने चिल्लाने की आवाज सुन सभी दौड़ पड़े लड़की वाले के घर

Spread the love

…खुशी का माहौल मातम में बदला
चीखने चिल्लाने की आवाज सुन सभी दौड़ पड़े लड़की वाले के घर
बिल्सी l वक्त का कुछ पता नहीं होता कुछ ऐसा ही यहां देखने को मिला है l गांव सिरतोल निवासी राजू अपनी बेटी अंजू की बारात के आने के स्वागत की तैयारी में लगा हुआ था जैसे ही उसे पता चला कि उनके दामाद जिस गाड़ी में सवार था वह गाड़ी रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और दूल्हे समेत पांच लोगों की मौत हो गई है l यह खबर आग की तरह गांव में फैल गई। फिर क्या हुआ खुशी का माहौल पूरी तरह मातम में बदल गया l
थाना क्षेत्र के गांव सिरतोल निवासी राजू ने अपनी बेटी अंजू की शादी संभल जनपद के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव हरगोविन्दपुर से तय की थी l शुक्रवार को बरात आने की तैयारी गांव में चल रही थी l बारात के स्वागत के लिए राजू उसके रिश्तेदार और परिवार के सभी लोग तैयारी में लगे हुए थे इसी बीच एक मनहूस कर आती है कि जिस कार में दूल्हा सवार होकर आ रहा था वह कार जुनाबई के पास अनियंत्रित होकर पलट गई है जिसमें दूल्हे समेत पांच लोगों की मौत हो गई है इस खबर को सुनकर दुल्हन पक्ष के लोगों में रोने चीखने की आवाज सुनाई देने लगी l कुछ ही देर में गांव के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और जब उन्हें भी इस बात की जानकारी हुई तो वह भी यही कहने वालों की है ईश्वर यह क्या किया l
गांव के लोगों ने बताया कि दुर्घटना की खबर सुनने के बाद दुल्हन पक्ष के लोग जूनाबाई की ओर निकल पड़े और शादी का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया l दुल्हन बनी अंजू और उसके परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया l दुल्हन पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी और हर कोई बारात आने का इंतजार कर रहा था लेकिन इस खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया l
बॉक्स
बड़ी संख्या में लोग हो गए जमा:
दूल्हे समेत पांच लोगों की मौत की खबर सुनकर गांव के बड़ी संख्या में लोग राजू के घर पहुंच गए l हर किसी के मुख से यही निकल रहा था कि पता नहीं ईश्वर को क्या मंजूर था ,जो यह हादसा हो गया l


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!