Breaking News

दूसरे दिन 50 और स्टूडेंटस ने कराए कालेज में प्रवेश

Spread the love

दूसरे दिन 50 और स्टूडेंटस ने कराए कालेज में प्रवेश

बिल्सी। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के निर्देश पर महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने बीए प्रथम सेमेस्टर के लिए चल रही प्रवेश प्रकि्रया तहत शुक्रवार को दूसरे दिन 50 और स्टूडेंटस ने प्रवेश कराए है। अब तक यहां 70 प्रवेश हो चुके है। प्राचार्य डा.पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कालेज की ओर से 540 सीटों के सापेक्ष 270 की प्रथम मेरिट सूची बुधवार को जारी की थी। जिसमें पहले दिन मात्र 20 स्टूडेंटस ने यहां पहुंच कर अपना प्रवेश कराया। आज दूसरे दिन 50 और स्टूडेंटस ने प्रवेश कराया है। इस प्रकार कालेज में अब तक कुल 70 छात्र-छात्राओं ने बीए प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश लिया है। बताते है कि पहली मेरिट सूची में शामिल स्टूडेंटस का प्रवेश पांच जुलाई तक किया जाएगा। उसके बाद कालेज की ओर से दूसरी मेरिट सूची को जारी किया जाएगा। ताकि प्रवेश प्रकि्रया निर्धारित समय पर पूरी हो सके। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश लेने से पहले स्टूडेंटस को साक्षात्कार के समय अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र के साथ गैप होने पर गैप प्रमाण पत्र, टीसी-सीसी, जाति प्रमाण पत्र, ईडब्लयूएस प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड मूल रूप में दिखाना अनिवार्य है। प्रवेश प्रकि्रया से संबंधित जानकारी छात्र -छात्राएं कालेज की वेबसाइटःwww.gdcbilsi.org भी देख सकते है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!