Breaking News

एस के इंटर कॉलेज की फील्ड पर चल रहे अंदर 14 टूर्नामेंट का आज समापन

Spread the love

बदायूं के एस के इंटर कॉलेज की फील्ड पर चल रहे अंदर 14 टूर्नामेंट का आज समापन हुआ इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में फाइनल बदायूँ इलेवन और एकेडमी इलेवन के मध्य हुआ पहले खेलते हुए बदायूँ इलेवन की टीम ने 30 ओवर के इस मुकाबले में 161 रन 10 विकिट खो कर बनाये बही बाद में खेलने उतरी एकेडमी इलेवन की टीम ने 8 विकिट खो कर 30 ओवर में 161 रन ही बनाये इस प्रकार दोनों टीमो के बीच मुकाबला बहुत रोचक रहा और मैच टाई घोषित किया गया ।
मैच में दीपांशु श्रोत्रिय ने एम्पायरिंग की बहीं बदायूँ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष शर्मा ने दोनों टीमो को बढ़िया खेल के लिये बधाई दी,तथा भविष्य के इन होनहार खिलाड़ियों को ही देश का भविष्य बताया। बहीं मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मोहित को मैन ऑफ दा मैच चुना गया,दोनों टीमो को मैडल पहना कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कीया गया।मैच में शिवांश,मोहित,विपिन,आंजनेय, सार्थक,समर्थ अंश,शौर्य,अनन्त, राहुल,प्रशांत,ऋषिक,लक्ष्य इत्यादी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!