Breaking News

रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल के नवीन सत्र की पहली मीटिंग होटल फोर लीफ में संपन्न हुई

Spread the love

आज रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल के नवीन सत्र की पहली मीटिंग होटल फोर लीफ में संपन्न हुई जिसमे निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने नए अध्यक्ष PHF विपिन कुमार अग्रवाल को एवं निवर्तमान सचिव डॉ संजीव गुप्ता ने नए सचिव मुनेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट को कॉलर पहनाकर और सीट बदलकर कार्यभार सौंपा। रोटरी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। सचिव मुनेन्द्र कुमार सिंह ने अध्यक्ष विपिन अग्रवाल द्वारा गठित कार्यकारिणी से सभी सदस्यों को अवगत कराया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष, सचिव के अलावा उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, क्लब ट्रैनर दीपक सक्सेना, आई पी पी अनिल गुप्ता ठेकेदार, ज्वाइंट सेक्रेटरी मुकेश रस्तोगी, सार्जेंट एट आर्म्स अनिल गुप्ता सीमेंट, तथा एडवाइजरी बोर्ड में दीपक सक्सेना, कुलदीप रस्तोगी, संजय रस्तोगी, आमोद चाणक्य, डॉ संजीव गुप्ता को रखा गया है।
ट्रेजरार का महत्वपूर्ण पद निवर्तमान असिस्टेंट गवर्नर सुरेन्द्र चाणक्य को दिया गया है।
रोटरी के सदस्यों ने अध्यक्ष और सचिव को फूल मालाओं से लाद दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, सचिव मुनेन्द्र कुमार सिंह, कुलदीप रस्तोगी, संजय रस्तोगी, दीपक सक्सेना, आमोद चाणक्य, डॉ संजीव गुप्ता, सुरेन्द्र चाणक्य, अनिल गुप्ता ठेकेदार, सुरजीव गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सोनू गुप्ता, गोपाल रस्तोगी, रीतेश गुप्ता, अनिल गुप्ता सीमेंट, राम मोहन अग्रवाल, मुकेश रस्तोगी, प्रमोद शर्मा, पवन शर्मा, रवेंद्र गुप्ता, डॉ शरद गुप्ता, संदीप रस्तोगी आदि सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सचिव मुनेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!