Breaking News

किसान की दस बीघा मक्का की फसल में अचानक लगी आग मक्का जलकर हुई राख

Spread the love

किसान की दस बीघा मक्का की फसल में अचानक लगी आग मक्का जलकर हुई राख

किसान ने‌ लेखपाल को दी सूचना लेखपाल ने किया नुकसान आंकलन

कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के गांव दुगरइया में एक किसान के मक्का के खेत में अचानक आग लग जिससे उसकी इक्कठी पड़ी मक्का जलकर राख हो गई जिसमें किसान का हजारों का नुक्सान हुआ है
दुगरइया निवासी किसान मोहम्मद नवी पुत्र अमजद अली के दस बीघा खेत में मक्का की फसल कटी पड़ी थी मोहम्मद नवी ने फसल निकलवाने के लिए खेत में मक्का के ढेर लगा दिए थे ।
मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे अचानक खेत में आग लग गई ।आग की लपटे देख ग्रामीण खेत की तरफ दौड़ पड़े ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया किसान ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी जब तक पुलिस पहुंची तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी किसान ने आग से क्षति का आंकलन करने के लिए लेखपाल को सूचना दी है लेखपाल ने मौके पर पहुंच आग से हुए नुकसान का आंकलन करना शुरू कर दिया है ।

इस संबंध में लेखपाल बृजेश कुमार का कहना है कि किसान की मक्का की फसल में आग लगने की सूचना पर पहुंचे थे किसान का काफी नुकसान हुआ है क्षति का आंकलन किया जा रहा है ।।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!