Breaking News

ढाई लाख की नगदी का थैला चुराकर फरार हुए चोर

Spread the love

बिल्सी। बाइक पर टंगा ढाई लाख रुपये की नगदी का थैला लेकर चोर फरार हो गया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच करने में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी इंद्रपाल पुत्र कंहीलाल पुलिस को बताया कि वह बिल्सी नगर की भारतीय स्टेट बैंक से ढाई लाख रूपए निकाल कर अपनी बाइक से घर को जा रहा था। तभी नगर की पुरानी सब्जी तिराहा के पास उसने अपनी बाइक खड़ी करके आम खरीदने के लिए ठेले पर रुक गया। इसी दौरान किसी चोर ने उनकी बाइक में टंगा थैला लेकर फरार हो गया। जिसमें ढाई लाख रुपए रखे थे। आम खरीदने के बाद वह बाइक के पास पहुंचा तो उसने देखा थैला गायब था। जिसके बाद उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से घटना की जांच करने में जुट गई है। शीघ्र चोर पड़क कर घटना का खुलासा किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!