Breaking News

केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने गांव समदा स्थित बिजलीघर परिसर में पौधरोपण किया।

Spread the love

सहसवान: केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को ब्लाक क्षेत्र के गांव समदा स्थित बिजलीघर परिसर में पौधरोपण किया।
मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में पेड़ों की अहम भूमिका होती है। वृक्ष अधिक होने से वर्षा अधिक होती है और पर्यावरण का संतुलन बना रहता है। इसके लिए सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। साथ ही वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। केन्द्रीय मंत्री ने जनसामान्य से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। ब्लाक प्रमुख पति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने भी पौधारोपण किया और लोगों से पौधारोपण करने का अनुरोध किया। इस मौके पर एसडीएम सहसवान प्रेमपाल सिंह, खंड विकास अधिकारी सतीश सैनी, ग्राम प्रधान भगवान दास आदि मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शुक्र, शनि और नेपच्यून की युति से दो रातों में बनेगा खास दृश्य

Spread the love7 और 8 मार्च को आकाश में दिखेगा दुर्लभ खगोलीय नजारा संवाददाता : …

error: Content is protected !!