Breaking News

विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पौधों का रोपण किया

Spread the love

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में बुधवार को वृक्षारोपण महा अभियान के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक पेड़ मां के नाम से पौधे लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानचार्य डॉ घनश्याम दास ने कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण की सुरक्षा होती है, बल्कि यह हमारी अगली पीढ़ी को एक स्वच्छ और हरित वातावरण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय के इको क्लब नोडल एवं कृषि अध्यापक हरदीप सिंह ने कहा कि पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है, हमें पेड़ को संरक्षित करना और उसका पालन-पोषण भी करना चाहिए। जब पेड़ सुरक्षित रहेंगे तभी हमारा पर्यावरण संतुलित रहेगा। वरिष्ठ प्रवक्ता रामाधार शर्मा ने छात्र – छात्राओं को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं उन्हें संरक्षित रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुधाकर शर्मा, प्रकाशवीर, राकेश कुमार शर्मा, विशेष पाठक, मनोज कुमार, आनन्द सिंह, अंकित सिंह, विपिन शर्मा, रेनू, शिवानी, विनोद कुमार, अमित पाराशरी, आशीष, सुनील, राजीव, वरुण, नितिन, मुनेन्द्र, रंजीत राजू आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!