Breaking News

गुरुपूजा का पावन पर्व बड़े धूम धाम से मनाया

Spread the love

मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में दातागंज चुंगी तिराहा स्थित श्री हंस सत्संग आश्रम पर गुरुपूजा का पावन पर्व बड़े धूम धाम से मनाया गया। श्री सतपाल जी महाराज की शिष्या महात्मा ज्योत्सना बाई जी ने अपने सारगर्भित विचार रखे।आश्रम प्रभारी ज्योत्सना बाई जी ने राजा बलि तथा गुरु शुक्राचार्य का प्रसंग सुनाया । गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए गुरु का महत्व बताया।भक्त को भगवान से मिलाने का कार्य गुरू महाराज करते हैं और शिष्य के जीवन से अंधकार को मिटाते हैं । सत्संग तथा आरती के बाद प्रसाद तथा भंडारे का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुमशुदा महिला की तलाश जारी, पूछताछ के दौरान फरार व्यक्ति की भी खोज में जुटी बिल्सी पुलिस

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी (बदायूं)। थाना बिल्सी पुलिस ने गुमशुदा महिला की तलाश …

error: Content is protected !!