Breaking News

वृक्ष संजीवनी, देते हैं जीवन

Spread the love

वृक्ष संजीवनी, देते हैं जीवन

बदायूं : 37 करोड़ वृहद जन वृक्षारोपण अभियान 2025 एक पेड़ मां के नाम 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत स्काउट गाइड ने कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कालेज के सामने मैदान में पौधारोपण किया।
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने पौधों का पूजन के साथ पौधारोपण किया।
स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि वृक्ष संजीवनी है, जीवन देते हैं। जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार, डीटीसी पूर्वी सक्सेना के नेतृत्व में स्काउट गाइड ने पौधारोपण किया। इस मौके पर अनुष्का, रोशनी, रूचित, रुपेश, सागर, रंजीत कुमार, पारस शाक्य, प्रेम कश्यप, मोहिनी मौर्य, उर्मी , आकांक्षा, वैष्णवी, यष्टि, अमोली, सिद्धि, पुष्पा दिवाकर आदि मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व मंत्री आबिद व चेयरमैन फात्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना

Spread the loveपूर्व मंत्री आबिद व चेयरमैन फात्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की महर्षि …