Breaking News

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Spread the love

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

बदायूं। बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक के गेट पर बैंक कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल कर सरकार की आर्थिक नीतियों और निजीकरण की प्रक्रिया के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। यह हड़ताल उत्तर प्रदेश बैंक यूनियन के आवाहन पर की गई।

यूनियन के अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि यह आंदोलन केवल बैंक कर्मचारियों की नहीं, बल्कि देश के मेहनतकश मजदूरों, किसानों, कामगारों और बेरोजगार युवाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन एकजुट होकर इस सरकार की नीतियों का विरोध कर रहा है, जो श्रमिकों और आम जनता के हितों की उपेक्षा कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि यह केवल आर्थिक आंदोलन नहीं, बल्कि एक सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का हिस्सा है। हम केवल अपनी नौकरियों के लिए नहीं, बल्कि आम जनता के अधिकारों और भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं।बैंक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं, तो आगे आंदोलन और तेज किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!