Breaking News

एनसीसी कैडेट्स ने किया फलदार वृक्षों का रोपण

Spread the love

*एनसीसी कैडेट्स ने किया फलदार वृक्षों का रोपण*

आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में चल रहे पेड़ लगाओ अभियान के अन्तर्गत एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी वाटिका एवं अपने प्रशिक्षण स्थल पर फलदार पौधे रोप कर सुरक्षा का संकल्प लिया।
महाविद्यालय की एनसीसी प्रभारी डॉ श्रद्धा गुप्ता ने कैडेट्स का आह्वान किया कि पर्यावरण सन्तुलन के लिए अधिक से अधिक पौधों के रोपण के साथ उनकी संपूर्ण सुरक्षा का संकल्प भी लें । डॉ गुप्ता ने एनसीसी कैडेट्स को पौधमित्र बनाया तथा अपने अपने पौधे की देखभाल करने की शपथ दिलाई ।
अभियान की संयोजक डॉ प्रियंका सिंह ने सभी कैडेट्स के प्रति आभार ज्ञापित किया।
पौधारोपण कार्यक्रम में डॉ राकेश कुमार जायसवाल, डॉ गौरव कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ सचिन कुमार, नेहा शर्मा, अनन्या मिश्रा, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, रूबी, सिया तोमर, विधि तोमर, सौरभ आदि ने सहयोग प्रदान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सिलहरी मेले के दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम, उत्साह के साथ हुआ समापन

Spread the love​बदायूँ। सिलहरी मेले के दूसरे दिन आयोजित दंगल में पहलवानों ने अपने दांव-पेंच …